रैली निकाली, धरना दिया

कंपनी को एनओसी दिये जाने पर भड़के इलाके के ग्रामीण लातेहार : तुबेद कोल माइंस लिमिटेड (टीसीएमएल), लातेहार को जिला स्तरीय वनाधिकार समिति द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) दिये जाने विरोध में टीसीएमएल परियोजना क्षेत्र के छह गांव के ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय में रैली निकाली एवं समाहरणालय के समक्ष धरना दिया. परियोजना क्षेत्र के […]
कंपनी को एनओसी दिये जाने पर भड़के इलाके के ग्रामीण
लातेहार : तुबेद कोल माइंस लिमिटेड (टीसीएमएल), लातेहार को जिला स्तरीय वनाधिकार समिति द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) दिये जाने विरोध में टीसीएमएल परियोजना क्षेत्र के छह गांव के ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय में रैली निकाली एवं समाहरणालय के समक्ष धरना दिया. परियोजना क्षेत्र के तुबेद, अंबाझारण, धोबियाझारण, डीही, नेवाड़ी और मंगरा गांव के सैकड़ों महिला व पुरुष पारंपरिक हथियारों के साथ लैस होकर जिला मुख्यालय पहुंचे. शहर के बाजारटांड़ परिसर से रैली निकली. रैली में ग्रामीणों ने- जान देंगे, जमीन नहीं देंगे का नारा जम कर लगाया.
ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन औद्योगिक घरानों के इशारे पर कार्य कर रहा है. ग्रामीणों का आरोप था कि टीसीएमएल के अधिकारी परियोजना क्षेत्र के कई दबंग लोगों को मिला कर ग्रामीणों को बरगलाने का कार्य कर रहे हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि ऐसे लोगों को लालच दिया जाता है, ताकि ग्रामीण उनके खिलाफ आवाज नहीं उठायें. लेकिन ग्रामीण अब सजग हो गये हैं. ग्रामीणों का कहना है कि वे परियोजना क्षेत्र में काफी अरसे से रह हैं और यहां के मूल निवासी हैं.
इसलिए उन्हें उनकी जमीन की बंदोबस्ती मिलनी चाहिए. ग्रामीणों ने कॉरपारेट घरानों को की गयी बंदोबस्ती एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र देने का विरोध किया. जुलूस जब समाहरणालय परिसर पहुंचा, तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया.
ग्रामीण महिलाओं को जब महिला पुलिस ने रोकने का भी प्रयास, तो उनसे उनकी कहा- सुनी भी हो गयी. धरना के बाद राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन उपायुक्त, लातेहार को सौंपा गया. ज्ञापन में ग्रामीणों ने टीसीएमएल को एनओसी देने के मामले की पूरी जांच कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




