सबस्टेशन में आग लगी, बिजली गुल

बालूमाथ : बालूमाथ स्थित तसतबार सबस्टेशन में आग लगने से इंसुलेटर, फ्यूज, स्विच समेत कई पार्टस जल गया. घटना बुधवार सुबह की है. आग लगने से सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी है. जिस कारण बालूमाथ, बारियातु व हेरहंज प्रखंड अंधेरे में डूब गया है. बालूमाथ के उपभोक्ताओं ने लापरवाह बिजली मिस्त्री पर […]
बालूमाथ : बालूमाथ स्थित तसतबार सबस्टेशन में आग लगने से इंसुलेटर, फ्यूज, स्विच समेत कई पार्टस जल गया. घटना बुधवार सुबह की है. आग लगने से सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी है. जिस कारण बालूमाथ, बारियातु व हेरहंज प्रखंड अंधेरे में डूब गया है. बालूमाथ के उपभोक्ताओं ने लापरवाह बिजली मिस्त्री पर कार्रवाई करने, जले पार्टस को अविलंब बदल कर बिजली मुहैया कराने की मांग विभाग के उच्च अधिकारियों से की है. ऐसा नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है.
मिस्त्री राजेंद्र कुमार के अनुसार जले हुए पार्टस की जानकारी वरीय पदाधिकारी को दे दी गयी है. बताया गया कि पांच दिन तक बिजली नहीं आने की संभावना है. ज्ञात हो कि बिजली मिस्त्री की लापरवाही के कारण सब स्टेशन में आग लगने से कई पार्टस जल गये. इसके बाद से बिजली गुल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




