सड़क संकरी, लगता है जाम

रोड पर ही ट्रक खड़ा कर उतारा जाता है सामान लातेहार : शहर के थाना चौक से बाइपास चौक तक जानेवाली सड़क पर कारगिल पार्क के पास स्थित दुकानों के सामने मालवाहक ट्रक खड़ा कर माल अनलोड किये जाने से अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है. जाम के कारण आम लोगों को काफी परेशान […]
रोड पर ही ट्रक खड़ा कर उतारा जाता है सामान
लातेहार : शहर के थाना चौक से बाइपास चौक तक जानेवाली सड़क पर कारगिल पार्क के पास स्थित दुकानों के सामने मालवाहक ट्रक खड़ा कर माल अनलोड किये जाने से अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है.
जाम के कारण आम लोगों को काफी परेशान होती है. उक्त स्थान पर सड़क काफी संकीर्ण है. यहां एक साथ दो बड़े वाहन गुजर नहीं सकते, जिस कारण जाम लगता रहता है.
क्या है प्रावधान
पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर कई प्रावधान किये गये थे. कहा गया था कि शहर के मुख्य पथ पर प्रात: आठ बजे से संध्या सात बजे तक नो इंट्री रहेगी. सभी यात्री बस थाना चौक पर नहीं रुक कर बाइपास चौक पर रुकेगी व यात्रियों को बैठायेगी.
सबसे प्रमुख था कि सड़क के किनारे मालवाहक वाहन खड़ा कर माल नहीं उतारा जायेगा. माल उतारने का प्रावधान बाइपास चौक पर किया गया था. कुछ माह तक तो यह नियम चला, उसके बाद इसकी धज्जियां उड़ायी जाने लगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




