सात टन कोयला बरामद, छह पर प्राथमिकी

Published at :02 Jan 2014 2:48 AM (IST)
विज्ञापन
सात टन कोयला बरामद, छह पर प्राथमिकी

लातेहार : सदर थाना पुलिस ने जरजर नाला के समीप सात टन कोयला बरामद किया. प्रभारी एसपी नरेंद्र कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना पर डीएसपी रौशन गुड़िया के निर्देश पर सदर थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार राम ने मंगलवार को छापामारी अभियान चलाया. पुलिस के पहुंचने की सूचना कोयला तस्करों को पूर्व में ही मिल […]

विज्ञापन

लातेहार : सदर थाना पुलिस ने जरजर नाला के समीप सात टन कोयला बरामद किया. प्रभारी एसपी नरेंद्र कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना पर डीएसपी रौशन गुड़िया के निर्देश पर सदर थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार राम ने मंगलवार को छापामारी अभियान चलाया. पुलिस के पहुंचने की सूचना कोयला तस्करों को पूर्व में ही मिल गयी और सभी भागने में सफल रहे.

इसमें शामिल छह लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इनमें मतिकुर रहमान उर्फ डॉक्टर, अतिकुर रहमान, रियाजुल, बबलू मियां, उभर मियां, खुर्शीद मियां उर्फ बॉबी मियां का नाम शामिल है. पुलिस कोयला जब्त कर थाना ले आयी है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है. उक्त आरोपियों पर गत वर्ष भी कोयला उत्खनन की प्राथमिकी दर्ज हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola