चतुर्थवर्गीय कर्मी संभाल रहे गोदाम

– 15 वर्ष बाद आरोपी की गिरफ्तारी – मामला लातेहार थाना क्षेत्र के मननचोटांग गांव का लातेहार : कानून का अनुपालन हर हाल में करना होता है. आरोपी वृद्ध हो या बीमार, कानून की जद में आने के बाद उसे प्रक्रिया की दौर से गुजरना ही पड़ता है. ऐसा ही एक मामला मंगलवार को देखने […]
– 15 वर्ष बाद आरोपी की गिरफ्तारी
– मामला लातेहार थाना क्षेत्र के मननचोटांग गांव का
लातेहार : कानून का अनुपालन हर हाल में करना होता है. आरोपी वृद्ध हो या बीमार, कानून की जद में आने के बाद उसे प्रक्रिया की दौर से गुजरना ही पड़ता है. ऐसा ही एक मामला मंगलवार को देखने को मिला.
1998 में अभियुक्त बनी पार्वती देवी (70 वर्ष) को लातेहार पुलिस ने 15 वर्ष के बाद ढूंढ निकाला व कानून का अनुपालन करते हुए सलाखों के पीछे किया. मामला लातेहार थाना क्षेत्र के मननचोटांग गांव का है. शंकर यादव नामक व्यक्ति पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के आरोप में गणोश यादव व उसकी पत्नी पार्वती देवी समेत अन्य को अभियुक्त बनाया गया था.
मामले का ट्रायल मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में जीआर 328/98 के तहत शुरू हुआ, जो अपर जिला जज आरएन मिश्र की अदालत में सत्रवाद 98/2008 के तहत हस्तांतरित हो कर पुन: ट्रायल शुरूहुआ. क्योंकि यह मामला भादवि की धारा 307 के तहत दर्ज था. जिसका विचारण सत्र न्यायालय में प्रावधित है.
श्री मिश्र की अदालत ने मुदालय पार्वती देवी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. पुलिस ने 31 दिसंबर को पार्वती देवी को गिरफ्तार कर अदालत को सौंपा. प्रभारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुमार दिनेश की अदालत ने पार्वती देवी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. उक्त मामले में आरोपी पार्वती देवी के पति गणोश यादव की मृत्यु हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




