चार को नये भवन में शिफ्ट होगा कस्तूरबा विद्यालय

गारू : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय चार जनवरी को नये भवन में शिफ्ट हो जायेगा. विगत पांच वर्ष से भी अधिक समय से यह विद्यालय प्रखंड परिसर के पंचायत मंडप में अस्थायी रूप से चल रहा है. छात्राओं की संख्या के मद्देनजर बीडीओ ने प्रखंड कर्मचारियों के दो आवास को छात्रावास के उपयोग के लिए […]
गारू : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय चार जनवरी को नये भवन में शिफ्ट हो जायेगा. विगत पांच वर्ष से भी अधिक समय से यह विद्यालय प्रखंड परिसर के पंचायत मंडप में अस्थायी रूप से चल रहा है.
छात्राओं की संख्या के मद्देनजर बीडीओ ने प्रखंड कर्मचारियों के दो आवास को छात्रावास के उपयोग के लिए दे दिया. फिर भी स्थान की कमी के कारण छात्राओं समेत शिक्षिकाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था. मालूम हो कि छह माह पूर्व ही विद्यालय का छात्रावास एवं विद्यालय भवन बन कर तैयार हो चुका है.
बीडीओ अरविंद कुमार लाल एवं प्रखंड प्रमुख मंगल उरांव ने चार जनवरी को बीइइओ गौतम कुमार सिंह एवं विद्यालय के लेखापाल, वार्डेन को नवनिर्मित भवन में शिफ्ट करने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




