रोजगार से ही रुकेगा युवाओं में भटकाव

लातेहार : युवकों को रोजगार मिलना चाहिए. युवा ही देश में परिवर्तन ला सकते हैं. यह बातें तैलिक साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष सह आजसू के केंद्रीय महामंत्री तिलेश्वर साहू ने कही. वह मंगलवार को माको डाकबंगला में स्वागत कार्यक्रम में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि काम नहीं मिलने के कारण युवा गलत रास्ते […]
लातेहार : युवकों को रोजगार मिलना चाहिए. युवा ही देश में परिवर्तन ला सकते हैं. यह बातें तैलिक साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष सह आजसू के केंद्रीय महामंत्री तिलेश्वर साहू ने कही. वह मंगलवार को माको डाकबंगला में स्वागत कार्यक्रम में बोल रहे थे.
उन्होंने कहा कि काम नहीं मिलने के कारण युवा गलत रास्ते पर जा रहे हैं. रोजगार देकर ही उन्हें सही रास्ते पर लाया जा सकता है. श्री साहू ने कहा कि चुनाव में जनता को वैसे प्रत्याशी का चयन करना चाहिए, जो उनके समाज एवं क्षेत्र का विकास कर सके. वे क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए हमेशा उपलब्ध हैं.
उन्होंने कहा कि सांसद इंदर सिंह नामधारी विद्वान व्यक्ति हैं, लेकिन उन्होंने भी क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए कुछ नहीं किया. चतरा संसदीय क्षेत्र में कहीं भी विकास नहीं दिखता. श्री साहू ने कहा कि झारखंड को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए. कार्यक्रम में मनिका विस आजसू प्रभारी मुनेश्वर उरांव ने कहा कि आनेवाला समय आजसू का है.
तिलेश्वर साहू की लोकप्रियता से लोग घबरा गये हैं. लातेहार विस प्रभारी रामपति गंझू ने कहा कि तिलेश्वर साहू क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा उपलब्ध रहे हैं व उनकी छवि बेदाग रही है. तैलिक साहू समाज के जिलाध्यक्ष रामप्यारे साहू ने कहा कि तैलिक समाज को अपने हक व अधिकार के लिए आगे आना होगा.
आगामी चुनाव में समाज वैसे प्रत्याशी को अपना वोट देगा, जो उनके समाज की कल्याण की बात कहे. मौके पर बिरसा मुंडा, श्रवण पांडेय, राधिका पासवान, सखी सरवर चिश्ती, ललिता देवी, आर्सेन तिर्की, लालमोहन सिंह, पवन कुमार, राजू रंजन प्रसाद, भोला प्रसाद, सुभाष प्रसाद, इंद्रदेव प्रसाद, विश्वनाथ शौंडिक, बसंत यादव, बिरसा मुंडा, विनोद उरांव, लक्ष्मी प्रसाद, चंदा देवी, उपेंद्र प्रसाद, आदित प्रसाद, राम प्रसाद यादव, विजय प्रसाद, बिनेश्वर प्रसाद, मनोज चंद्रा, अशोक गहलौत, मुकेश कुमार, नरेश प्रसाद, शंकर साव, योगेश प्रसाद, खुटनी देवी, मनोज चंद्रा आदि उपस्थित थे.
आजसू कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत :
लातेहार : आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव तिलेश्वर साहू का आजसू किसान मोरचा के जिलाध्यक्ष लाल मोहन सिंह ने बुके भेंट कर स्वागत किया. कहा कि आनेवाला समय आजसू का है. लोग आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो की नीति व सिद्धांतों से प्रभावित हैं. आगामी लोस व विस चुनाव में झारखंड में आजसू का परचम लहरायेगा.
तैलिक साहू समाज ने किया स्वागत : लातेहार. तैलिक साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष तिलेश्वर साहू का लातेहार में समाज के जिलाध्यक्ष रामप्यारे प्रसाद के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया. मौके पर पूण्रेश्वर साहू, वीरेंद्र प्रसाद, भोला प्रसाद, आदित प्रसाद, सुभाष प्रसाद, संजय प्रसाद, बसंत प्रसाद, कन्हाई प्रसाद, दीपक प्रसाद, आशीष प्रसाद, उदय प्रसाद, द्वारिका प्रसाद, श्याम प्रसाद उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




