यीशु के जन्म पर खुशी

Published at :25 Dec 2013 2:27 AM (IST)
विज्ञापन
यीशु के जन्म पर खुशी

चंदवा : मंगलवार की रात 12 बजे जैसे ही कैथोलिक आश्रम स्थित चर्च का घंटा बजा. मसीही समुदाय के लोग खुशी से झूम उठे. यह संकेत था उद्धार कर्ता प्रभु यीशु के बालक के रूप में धरती पर आगमन का. लोगों ने चर्च में सजी चरनी के पास जाकर प्रभु यीशु को चूम कर हर्ष […]

विज्ञापन

चंदवा : मंगलवार की रात 12 बजे जैसे ही कैथोलिक आश्रम स्थित चर्च का घंटा बजा. मसीही समुदाय के लोग खुशी से झूम उठे. यह संकेत था उद्धार कर्ता प्रभु यीशु के बालक के रूप में धरती पर आगमन का.

लोगों ने चर्च में सजी चरनी के पास जाकर प्रभु यीशु को चूम कर हर्ष जताया. एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी. पल्ली पुरोहित फादर मोरिश टोप्पो ने मिस्सा अनुष्ठान कराया. विशेष प्रार्थना की गयी. मिस्सा अनुष्ठान के बाद फादर मोरिश ने कहा कि प्रभु यीशु का जन्म पर्व हर्षोल्लास के साथ मनायें.

सबों के बीच प्रेम व दया का संदेश बिखेरें. मुक्तिदाता प्रभु यीशु सबों को शांति प्रदान करें. उन्होंने सबों को बड़ा दिन की बधाई दी. इधर क्रिसमस के लेकर मसीही समुदाय के लोगों में हर्ष है. बच्चे व बड़े नये परिधान में पर्व मनाते दिखे. लोगों ने अपने घर में क्रिसमस ट्री बनाया था. उसे तारा व कैंडल लाइट से सजाया था. बच्चे आतिशबाजी करते नजर आये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola