चाचा को पीट-पीट कर मार डाला

महुआडांड़ : थाना क्षेत्र के रजदंडा गांव में एक भतीजे ने अपने चाचा की पीट-पीट कर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम लिटगू एक्का तीर-धनुष व पारंपरिक हथियार लेकर अपने चाचा जुस्टीन एक्का के घर पहुंचा व दरवाजा खोलने को कहा. जुस्टीन की पत्नी ने दरवाजा खोला. घर में घुसने के बाद […]
महुआडांड़ : थाना क्षेत्र के रजदंडा गांव में एक भतीजे ने अपने चाचा की पीट-पीट कर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम लिटगू एक्का तीर-धनुष व पारंपरिक हथियार लेकर अपने चाचा जुस्टीन एक्का के घर पहुंचा व दरवाजा खोलने को कहा.
जुस्टीन की पत्नी ने दरवाजा खोला. घर में घुसने के बाद लिटगू ने जुस्टीन को पकड़ लिया व लात-घूंसा व लाठी से वार करने लगा. उसे रस्सी से बांध कर तब तक पीटता जब तक कि उसकी जान नहीं चली गयी. मंगलवार की सुबह पुलिस को घटना की जानकारी मिली. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया है. पुलिस उपाधीक्षक एवं थानेदार ने शव का अंतिम संस्कार करने के लिए परिजन की आर्थिक मदद की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




