यात्री बसें नहीं चलीं, परेशानी

लातेहार में असर नहीं, चंदवा में असरदार राज्य में स्थानीय नीति बनाने की मांग को लेकर आदिवासी-मूलवासी संगठनों द्वारा शनिवार को बुलाये गये एक दिनी झारखंड बंद का लातेहार जिला के चंदवा, बालूमाथ, हेरहंज व बारियातू प्रखंड में व्यापक असर दिखा. एनएच-99 व 75 पर यात्री बसें नहीं चली. हिंडालको की टोरी बॉक्साइट अनलोडिंग स्टेशन […]
लातेहार में असर नहीं, चंदवा में असरदार
राज्य में स्थानीय नीति बनाने की मांग को लेकर आदिवासी-मूलवासी संगठनों द्वारा शनिवार को बुलाये गये एक दिनी झारखंड बंद का लातेहार जिला के चंदवा, बालूमाथ, हेरहंज व बारियातू प्रखंड में व्यापक असर दिखा.
एनएच-99 व 75 पर यात्री बसें नहीं चली. हिंडालको की टोरी बॉक्साइट अनलोडिंग स्टेशन व सीसीएल की टोरी कोल साइडिंग का कामकाज प्रभावित रहा. बंद के कारण ठेला, खोमचा, रिक्शा, ऑटो चालक व दिहाड़ी मजदूर परेशान दिखे. बंद से उक्त चारों प्रखंड को करीब 20 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा. थानेदार रविकांत प्रसाद चंदवा, सुजीत कुमार बालूमाथ व विनय कुमार सिंह हेरहंज क्षेत्र में सदल-बल गश्त लगाते दिखे. रांची-मेदिनीनगर व रांची-चतरा एनएच पर भी वाहनों का परिचालन ठप रहा. हालांकि छोटे वाहनों का परिचालन पूर्व की तरह हुआ. बंद के कारण शिक्षण संस्थान व सरकारी कार्यालय में भीड़ कम दिखी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




