बालू का स्टॉक कर रहे हैं बिचौलिये

चंदवा : बालू घाटों की नीलामी की खबर सुन बिचौलिये समेत ट्रैक्टर मालिक व ठेकेदार बड़े पैमाने पर बालू का स्टॉक कर रहे हैं. हद तो यह है कि नदी में जेसीबी लगा कर बालू का उठाव जारी है. ज्ञात हो कि बालू घाट की नीलामी रद्द होते ही लातेहार अनुमंडल पदाधिकारी ने नदी घाटों […]
चंदवा : बालू घाटों की नीलामी की खबर सुन बिचौलिये समेत ट्रैक्टर मालिक व ठेकेदार बड़े पैमाने पर बालू का स्टॉक कर रहे हैं. हद तो यह है कि नदी में जेसीबी लगा कर बालू का उठाव जारी है.
ज्ञात हो कि बालू घाट की नीलामी रद्द होते ही लातेहार अनुमंडल पदाधिकारी ने नदी घाटों से बालू के उठाव पर अगले आदेश तक रोक लगायी थी. बावजूद बिचौलिये मनमानी कर रहे हैं. लगातार बालू उठाव जारी है. पूरे प्रखंड में यत्र-तत्र करीब 50 हजार सीएफटी अवैध बालू का स्टॉक रखा गया है.
स्टॉक करनेवाले बालू को मनमाने दाम पर बेच रहे हैं. जबकि नदी के किनारे रहनेवाले लोग बालू नहीं मिलने के कारण निर्माण कार्य नहीं करा पा रहे हैं. देवनद के पूर्वी व पश्चिमी घाट से अवैध तरीके से प्रतिदिन करीब 250 ट्रैक्टर बालू ढोया जा रहा है.
जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है. जबकि खनन विभाग इससे बेखबर है. चंदवा शहर समेत मुहल्लों में बालू का स्टॉक देखा जा सकता है. नदी में बालू कम होने से जल का ठहराव नहीं हो पा रहा है. ग्रामीणों ने सीओ रविश राज सिंह समेत जिला प्रशासन से कानूनी पहल की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




