झारखंड में कांग्रेस की अघोषित सरकार

लातेहार : झारखंड विधानसभा भंग कर शीघ्र चुनाव कराने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को समाहरणालय के समक्ष धरना दिया गया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजधनी प्रसाद यादव ने किया. धरना को संबोधित करते हुए मनिका विधायक हरिकृष्ण सिंह ने कहा कि झारखंड में राष्ट्रपति शासन के नाम पर अघोषित कांग्रेस की सरकार […]
लातेहार : झारखंड विधानसभा भंग कर शीघ्र चुनाव कराने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को समाहरणालय के समक्ष धरना दिया गया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजधनी प्रसाद यादव ने किया.
धरना को संबोधित करते हुए मनिका विधायक हरिकृष्ण सिंह ने कहा कि झारखंड में राष्ट्रपति शासन के नाम पर अघोषित कांग्रेस की सरकार राज कर रही है. उन्होंने कहा कि केंद्र की कांग्रेस की सरकार सीबीआइ का दुरुपयोग कर रही है.
जिप सदस्य रामदेव सिंह ने कहा कि झारखंड के गरीब जनता का शोषण हो रहा है व केंद्र सरकार के मंत्री व सांसद घोटालों में व्यस्त हैं. जिप सदस्य रघुपाल सिंह ने कहा कि झारखंड में अजरुन मुंडा की सरकार बेहतर काम कर रही थी, लेकिन कांग्रेस ने एक षडयंत्र के तहत सरकार को गिराने का काम किया.
मंडल अध्यक्ष विजय प्रसाद गुप्ता ने कहा कि यूपीए की गलत नीतियों के कारण देश में जन्म लेने वाला हर बच्च कर्ज में होता है. धरना को प्रेमचंद पांडेय, रवींद्र प्रसाद सिन्हा, विश्वनाथ राय, लव कुमार सिंह, संतोष पासवान, वृजमोहन राम, देवमोहन सिंह, हरिओम प्रसाद ने संबोधित किया.
केंद्र सरकार पर जम कर निशाना साधा. मौके पर गोपाल कुशवाहा, सुरेश प्रसाद गुप्ता, विष्णु अस्थाना, कैलाश ठाकुर, मनोज सिंह, यमुना राम, अशफाक अंसारी, अश्विनी कुमार गुप्ता, वंशी यादव, कौशल किशोर प्रसाद, कृष्णा पासवान, आनंद उरांव, बंदु गंझू, भरत यादव, सत्य नारायण प्रसाद व संतू प्रसाद आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




