स्क्रैप व तांबा पट्टी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 12 Sep 2015 7:35 AM (IST)
विज्ञापन
स्क्रैप व तांबा पट्टी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

चंदवा. एसपी अनूप बिरथरे को मिली सूचना के आधार पर थानेदार रतन कुमार सिंह ने शुक्रवार तड़के लोहा स्क्रैप व तांबा पट्टी चोरी के आरोपी मुसलिम मियां (चकला) को गिरफ्तार किया. उस पर चंदवा थाना कांड संख्या 147/15 के तहत 379, 411, 413 भादवि का मामला दर्ज है. पुलिस को उसकी तलाश थी. उक्त कांड […]

विज्ञापन
चंदवा. एसपी अनूप बिरथरे को मिली सूचना के आधार पर थानेदार रतन कुमार सिंह ने शुक्रवार तड़के लोहा स्क्रैप व तांबा पट्टी चोरी के आरोपी मुसलिम मियां (चकला) को गिरफ्तार किया. उस पर चंदवा थाना कांड संख्या 147/15 के तहत 379, 411, 413 भादवि का मामला दर्ज है. पुलिस को उसकी तलाश थी. उक्त कांड में धनंजय जायसवाल, महमूद मियां व महेश यादव जेल में बंद हैं. पुलिस ने पूछताछ के बाद मुसलिम को लातेहार जेल भेज दिया.
मुसलिम मियां ने पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है. लोहा स्क्रैप के कुछ खरीदारों के नाम भी बताये हैं. इनमें लातेहार, नगर व गया के लोग शामिल हैं. उसने कहा कि उनलोगों से तांबा पट्टी 300 रुपये किग्रा खरीद कर बाजार में महंगे दाम पर बेचा जाता है. खरीदार अग्रिम राशि का भुगतान भी करते हैं. वाहन की व्यवस्था कर माल बाहर भेजते हैं.
इस वर्ष अब तक 11 मामले दर्ज
थानेदार ने बताया कि जुलाई 2015 से अब तक 11 मामले दर्ज किये गये हैं. नौ छोटे-बड़े वाहन व छह बाइक जब्त किया गया है. 17.8 टन स्क्रैप बरामद किया जा चुका है. 38 लोग अभियुक्त बनाये गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola