स्क्रैप लदे दो वाहन जब्त, पांच गिरफ्तार
Updated at : 31 Jul 2015 7:53 AM (IST)
विज्ञापन

चंदवा : एसपी अनूप बिरथरे को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की रात थानेदार रतन कुमार सिंह ने एनएच-99 स्थित सदाबर गांव से तांबा पट्टी, तार व स्क्रैप लदे दो वाहन को जब्त किया. वाहन के साथ पांच लोग पकड़े गये. इस मामले में गुरुवार को चंदवा थाना में मामला दर्ज कर पांचों […]
विज्ञापन
चंदवा : एसपी अनूप बिरथरे को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की रात थानेदार रतन कुमार सिंह ने एनएच-99 स्थित सदाबर गांव से तांबा पट्टी, तार व स्क्रैप लदे दो वाहन को जब्त किया.
वाहन के साथ पांच लोग पकड़े गये. इस मामले में गुरुवार को चंदवा थाना में मामला दर्ज कर पांचों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है. इनमें ट्रैक्टर चालक मुन्ना उरांव (बारीखाप, बारियातू), पिक अप चालक शहबाज खान(तिलैयातांड़, चंदवा), प्रदीप उरांव (चितरपुर, बालूमाथ), हरिभगत (कैमा), राजेश उरांव (नवागढ़) लातेहार शामिल हैं. आरोपियों ने सहयोगियों व संरक्षकों के नाम भी बताये हैं.
जब्त ट्रैक्टर (जेएच-03जी -3252) सेरक निवासी पारस साव का बताया जा रहा है. प्राथमिकी में ट्रैक्टर व पिक अप वाहन के मालिक समेत कबाड़ी व्यवसायी चमन मियां (तिलैयाटांड़) चंदवा को भी नामजद बनाया गया है. दोनों वाहन पर करीब नौ टन तांबा पट्टी, तार, अल्युमिनियम पाइप व स्क्रैप लदे हैं. बाजार में इसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये बतायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




