एक माह से बंद हैं गारू के चार विद्यालय

गारू (लातेहार) : नक्सल प्रभावित गारू प्रखंड के कारी हेनार, हेसवा, पंडरा, पहाड़कोचा और हेडडीह विद्यालय अस्थायी रूप से बंद हो गये हैं. वहीं विभाग द्वारा कागजी खानापूर्ति कर विद्यालय को कागज पर ही चलाया जा रहा है, जिससे बच्चों का पठन-पाठन कार्य प्रभावित हो गया है. पहाड़कोचा मध्य विद्यालय के शिक्षक अरविंद नगेसिया कई […]
गारू (लातेहार) : नक्सल प्रभावित गारू प्रखंड के कारी हेनार, हेसवा, पंडरा, पहाड़कोचा और हेडडीह विद्यालय अस्थायी रूप से बंद हो गये हैं. वहीं विभाग द्वारा कागजी खानापूर्ति कर विद्यालय को कागज पर ही चलाया जा रहा है, जिससे बच्चों का पठन-पाठन कार्य प्रभावित हो गया है.
पहाड़कोचा मध्य विद्यालय के शिक्षक अरविंद नगेसिया कई महीने से विद्यालय से गायब हैं. पंडरा विद्यालय के शिक्षक शिवकुमार सिंह और पहाड़कोचा विद्यालय के शिक्षक शंकर सिंह विगत माह से विद्यालय से अनुपस्थित हैं. प्राथमिक विद्यालय कारी हेनार के प्रधानाध्यापक प्रकाश नगेसिया चार माह से विद्यालय से गायब हैं. इस कारण विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य प्रभावित है.
कारी हेनार चारों ओर से पहाड़ियों से घिरा है. यहां आदिम जनजाति के 40 घर के लोग निवास करते हैं. विद्यालय बंद रहने से बच्चों को शिक्षा से वंचित होना पड़ रहा है. उन्हें मध्याह्न् भोजन भी नहीं मिल पा रहा है. कारी हेनार के ग्राम प्रधान ललू किसान ने बताया कि शिक्षक प्रकाश नगेसिया अक्सर विद्यालय से गायब रहते हैं. उनके विद्यालय में नहीं रहने की वजह से समय पर विद्यालय नहीं खुलता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




