शहर में जलापूर्ति अनियमित पेयजल के लिए हाहाकार
Updated at : 25 Jul 2015 8:10 AM (IST)
विज्ञापन

लातेहार : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा शहर में एक सप्ताह से अनियमित जलापूर्ति की जा रही है. कभी-कभार जलापूर्ति हो भी रही है, तो पानी मटमैला आता है. लोगों के अनुसार यह पानी पीने योग्य नहीं होता. अधिकांश क्षेत्रों में मात्र दो-तीन मिनट ही जलापूर्ति हो रही है. जिससे लोगों को बरसात में भी […]
विज्ञापन
लातेहार : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा शहर में एक सप्ताह से अनियमित जलापूर्ति की जा रही है. कभी-कभार जलापूर्ति हो भी रही है, तो पानी मटमैला आता है. लोगों के अनुसार यह पानी पीने योग्य नहीं होता.
अधिकांश क्षेत्रों में मात्र दो-तीन मिनट ही जलापूर्ति हो रही है. जिससे लोगों को बरसात में भी पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है. अनियमित जलापूर्ति से शहर में पेयजल के लिए हाहाकार मचा है.
शहरवासियों का कहना है कि उन्हें जल कर के रूप में प्रतिमाह 150 रुपये का भुगतान करना पड़ता है. जबकि पानी नहीं के बराबर मिलता है. अधिसूचित क्षेत्र समिति कार्यालय में इसकी शिकायत करके थक चुके हैं, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ. अधिकारियों का कहना है कि स्वच्छता विभाग द्वारा कम जलापूर्ति की जा रही है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




