अपहृत युवकों का सुराग नहीं

लातेहार. सदर थाना क्षेत्र के रिचुघुटा ग्राम से अपहृत दीपक पांडेय एवं गोलू पांडेय का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे ने बताया कि युवकों के परिजनों द्वारा पुलिस को अपहरण की कोई जानकारी नहीं दी गयी है. हालांकि पुलिस अपने स्तर से उनकी खोजबीन कर […]
लातेहार. सदर थाना क्षेत्र के रिचुघुटा ग्राम से अपहृत दीपक पांडेय एवं गोलू पांडेय का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे ने बताया कि युवकों के परिजनों द्वारा पुलिस को अपहरण की कोई जानकारी नहीं दी गयी है. हालांकि पुलिस अपने स्तर से उनकी खोजबीन कर रही है. परिजनों के अनुसार शनिवार की देर शाम टीपीसी के उग्रवादियों ने दोनों का अपहरण किया था. इन पर संगठन के नाम पर लेवी वसूलने का आरोप लगाया था. अंदेशा है कि दोनों युवकों का अपहरण कर लातेहार एवं लोहरदगा सीमा के जंगलों में ले जाया गया है. ग्रामीण भी अपने स्तर से युवकों को खोजने का प्रयास कर रहे हैं. ज्ञात हो कि अपहृत दीपक पांडेय के पिता संजय कुमार पांडेय की हत्या 10 वर्ष पहले संघर्ष जन मुक्ति मोरचा के उग्रवादियों द्वारा कर दी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




