फ्री मेडिकल कैंप में 200 मरीजों का इलाज

29 चांद 1 : मरीज को देखते चिकित्सक व उपस्थित सहायक कमांडेंट. चंदवा. सीआरपीएफ की एफ-11 बटालियन ने सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत सोमवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में फ्री मेडिकल कैंप लगाया. डॉ शशि धरण ने मरीजों की जांच की. कैंप में आये लोगों को पानी उबाल कर पीने, घर के आसपास […]
29 चांद 1 : मरीज को देखते चिकित्सक व उपस्थित सहायक कमांडेंट. चंदवा. सीआरपीएफ की एफ-11 बटालियन ने सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत सोमवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में फ्री मेडिकल कैंप लगाया. डॉ शशि धरण ने मरीजों की जांच की. कैंप में आये लोगों को पानी उबाल कर पीने, घर के आसपास साफ-सफाई रखने, रात में मच्छरदानी लगा कर सोने व बीमारी की स्थिति में झाड़-फूंक से बचने की सलाह दी. सहायक कमांडेट अमित सचान ने बताया कि कैंप में विभिन्न रोगों के करीब 200 मरीजों की जांच कर दवा दी गयी. पुलिस-पब्लिक के बीच संबंध बेहतर बनाने के उद्देश्य से कैंप का आयोजन किया गया. कैंप में फार्मासिस्ट प्रवीण कुमार ने अपनी टीम के साथ सहयोग दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




