बायोमेट्रिक सिस्टम से बनायें हाजिरी, नहीं तो वेतन कटेगा

Updated at : 29 Jun 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
बायोमेट्रिक सिस्टम से बनायें हाजिरी, नहीं तो वेतन कटेगा

29 लेट 1- बैठक में उप विकास आयुक्त व अन्य.डीडीसी ने पदाधिकारियों व कर्मियों को दिया निर्देशबैठक में विकास योजनाओं की समीक्षाप्रतिनिधि, लातेहारउप विकास आयुक्त शकील जब्बार ने अधीनस्थ पदाधिकारी एवं कर्मियों को बायोमेट्रिक सिस्टम के माध्यम से हाजिरी बनाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. अपने कार्यालय वेश्म में आयोजित बैठक में श्री जब्बार […]

विज्ञापन

29 लेट 1- बैठक में उप विकास आयुक्त व अन्य.डीडीसी ने पदाधिकारियों व कर्मियों को दिया निर्देशबैठक में विकास योजनाओं की समीक्षाप्रतिनिधि, लातेहारउप विकास आयुक्त शकील जब्बार ने अधीनस्थ पदाधिकारी एवं कर्मियों को बायोमेट्रिक सिस्टम के माध्यम से हाजिरी बनाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. अपने कार्यालय वेश्म में आयोजित बैठक में श्री जब्बार ने कहा कि ऐसा नहीं करने पर वेतन काटा जायेगा. बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा की गयी. मनरेगा की नयी योजनाओं की स्वीकृति दी गयी और लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया. डीडीसी ने अपूर्ण इंदिरा आवास को शीघ्र पूरा करने का भी निर्देश दिया. कहा कि इंदिरा आवास निर्माण में राशि भुगतान किसी भी सूरत में लंबित न रहे. किसान क्रेडिट कार्ड का लक्ष्य पूरा करने का भी सख्त निर्देश जिला कृषि पदाधिकारी को दिया गया. मौके पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक संजय कुमार भगत, जिला कृषि पदाधिकारी राजेंद्र किशोर, नोडल पदाधिकारी नितेश कुमार, ज्ञानेश्वर शुक्ला, बैद्यनाथ पांडेय एवं आशीष कुमार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola