नौ लड़कियों को हैदराबाद ले जा रही महिला दलाल पकड़ी गयी

लातेहार : नेतरहाट थाना क्षेत्र की नौ आदिवासी लड़कियों को काम दिलाने का प्रलोभन देकर हैदराबाद ले जा रही महिला दलाल को पुलिस ने रांची रेलवे स्टेशन पर धर दबोचा. जानकारी के अनुसार ललिता वृजिया नामक उक्त महिला दलाल लड़कियों को शुक्रवार को हैदराबाद ले जा रही थी. इसकी भनक सीडब्लूसी की टीम को लगी. […]
लातेहार : नेतरहाट थाना क्षेत्र की नौ आदिवासी लड़कियों को काम दिलाने का प्रलोभन देकर हैदराबाद ले जा रही महिला दलाल को पुलिस ने रांची रेलवे स्टेशन पर धर दबोचा. जानकारी के अनुसार ललिता वृजिया नामक उक्त महिला दलाल लड़कियों को शुक्रवार को हैदराबाद ले जा रही थी. इसकी भनक सीडब्लूसी की टीम को लगी. इसके बाद रांची पुलिस एवं सीडब्लूसी की एक टीम बना कर रांची रेलवे स्टेशन में छापामारी की गयी. इसी क्रम में उक्त महिला दलाल समेत नौ लड़कियों को पकड़ा गया.
नौ लड़कियों में पांच बालिग एवं चार नाबालिग हैं. सभी को रांची स्थित प्रेम आश्रम में रखा गया और इसकी जानकारी लातेहार स्थित सीडब्लूसी टीम को दी गयी. सीडब्लूसी की टीम और पुलिस इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार सभी लड़कियों को लेकर लातेहार थाना पहुंचे. यहां उन लड़कियों को उनके परिजनांे को सौंप दिया गया. जबकि महिला दलाल ललिता वृजिया पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर कर दी गयी. मौके पर बाल संरक्षण पदाधिकारी रीना कुमारी, सीडब्लूसी सदस्य डॉ मुरारी झा, खादिम अंसारी, मो इमरान खान आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




