पर्यावरण समिति की बैठक आज

Updated at : 21 Jun 2015 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
पर्यावरण समिति की बैठक आज

लातेहार. विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति के निर्देश पर जिला पर्यावरण समिति की बैठक 22 जून को अपराह्न 12 बजे से समाहरणालय सभागार में होगी. जिला पर्यावरण समिति के अध्यक्ष उपायुक्त, उपाध्यक्ष उप विकास आयुक्त एवं सदस्य सचिव वरीयतम वन प्रमंडल पदाधिकारी हैं. जबकि अन्य सदस्यों में प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के क्षेत्रीय पदाधिकारी, […]

विज्ञापन

लातेहार. विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति के निर्देश पर जिला पर्यावरण समिति की बैठक 22 जून को अपराह्न 12 बजे से समाहरणालय सभागार में होगी. जिला पर्यावरण समिति के अध्यक्ष उपायुक्त, उपाध्यक्ष उप विकास आयुक्त एवं सदस्य सचिव वरीयतम वन प्रमंडल पदाधिकारी हैं. जबकि अन्य सदस्यों में प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के क्षेत्रीय पदाधिकारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, मुख्य कारखाना निरीक्षक के प्रतिनिधि, जिला खनन पदाधिकारी बनाये गये हैं. उपायुक्त द्वारा मनोनीत सदस्यों में महिला सदस्य अनिता देवी (उपाध्यक्ष, जिला परिषद), ज्ञानेश्वरी कुमारी सिंह (हिंद भारती), योग शिक्षक बलिराम सिंह, सरयू प्रसाद सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल व बालूमाथ उप प्रमुख राजेंद्र प्रसाद साहू शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola