छात्राओं ने की नाजायज राशि लेने की शिकायत

5 लेट 4-शिकायत करने समाहरणालय पहुंची छात्राएं.लातेहार. शहर मुख्यालय स्थित बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं ने प्रधानाध्यापिका पर नाजायज राशि मांगने का आरोप लगाया है. छात्राओं ने शुक्रवारीय जनता दरबार में उपायुक्त बालमुकुंद झा से इसकी शिकायत की. छात्राओं का आरोप था कि विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र निर्गत करने के एवज में प्रधानाध्यापिका द्वारा 200 […]
5 लेट 4-शिकायत करने समाहरणालय पहुंची छात्राएं.लातेहार. शहर मुख्यालय स्थित बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं ने प्रधानाध्यापिका पर नाजायज राशि मांगने का आरोप लगाया है. छात्राओं ने शुक्रवारीय जनता दरबार में उपायुक्त बालमुकुंद झा से इसकी शिकायत की. छात्राओं का आरोप था कि विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र निर्गत करने के एवज में प्रधानाध्यापिका द्वारा 200 रुपये नाजायज राशि मांगी जा रही है. उपायुक्त ने इस मामले की जांच कराने की बात कही है. शिकायत करनेवाली छात्राओं में वीणा कुमारी, अनु कुमारी, अर्चना कुमारी, सोनी कुमारी, फुलवंती कुमारी, रानी, सुनीता, रीना समेत 50 छात्राएं शामिल थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




