रटेल टावर के इलेक्ट्रिक रूम में लगी आग

Published at :16 Jul 2013 1:35 PM (IST)
विज्ञापन
रटेल टावर के इलेक्ट्रिक रूम में लगी आग

मनिका : प्रखंड मुख्यालय स्थित एयरटेल टावर के इलेक्ट्रिक रूम में मंगलवार की रात अचानक आग लग गयी. जिससे बिजली के सामान क्वायल, तार समेत ड्रम में रखा डीजल जल गया. रूम बंद होने के कारण कई जगहों पर दीवार भी फट गयी. आग लगने से कई विद्युत संचालित यंत्र में विस्फोट भी हुए. आग […]

विज्ञापन

मनिका : प्रखंड मुख्यालय स्थित एयरटेल टावर के इलेक्ट्रिक रूम में मंगलवार की रात अचानक आग लग गयी. जिससे बिजली के सामान क्वायल, तार समेत ड्रम में रखा डीजल जल गया.

रूम बंद होने के कारण कई जगहों पर दीवार भी फट गयी. आग लगने से कई विद्युत संचालित यंत्र में विस्फोट भी हुए. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जाता है.
नहीं पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मी : आग लगने से टावर के आसपास स्थित घरों में हड़कंप मच गया. लोग अपने घरों से बाहर निकल गये.

आग लगने की सूचना लातेहार फायर ब्रिगेड को दी. लेकिन विभाग के अधिकारी नहीं पहुंचे. इसके बाद स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. लोगों का कहना था कि आग लगने की सूचना जिला व पुलिस प्रशासन को भी दी गयी थी, लेकिन किसी ने सुधि नहीं ली. फायर ब्रिगेड के नहीं पहुंचने से लोगों में रोष देखा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola