ट्रक-कंटेनर में टक्कर, दो घायल

Updated at : 21 Apr 2015 10:46 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक-कंटेनर में टक्कर, दो घायल

चंदवा : एनएच-75 स्थित वन शक्ति मंदिर के समीप सोमवार की सुबह ट्रक (बीआर 15 जी 7266) व कंटेनर (एचआर 38 एन 8032 की टक्कर हो गयी. ट्रक चालक कमलेश यादव (नलबेलवा) व सरफराज अंसारी (धनकरा, लातेहार) घायल हो गये. कंटेनर चालक शैलेंद्र सिंह (दिल्ली) को भी हल्की चोट आयी है. सभी का उपचार सामुदायिक […]

विज्ञापन

चंदवा : एनएच-75 स्थित वन शक्ति मंदिर के समीप सोमवार की सुबह ट्रक (बीआर 15 जी 7266) व कंटेनर (एचआर 38 एन 8032 की टक्कर हो गयी. ट्रक चालक कमलेश यादव (नलबेलवा) व सरफराज अंसारी (धनकरा, लातेहार) घायल हो गये. कंटेनर चालक शैलेंद्र सिंह (दिल्ली) को भी हल्की चोट आयी है. सभी का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा में डॉ नीलिमा ने किया. कमलेश को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेजा गया है. उक्त आशय की प्राथमिकी चंदवा थाना में दर्ज कर ली गयी है.

घटना के बाद कुछ देर के लिए एनएच जाम हो गया था. पुलिस प्रशासन की मदद से आवागमन सामान्य हो पाया. जानकारी के अनुसार ट्रक सिकनी कोयला परियोजना से कोयला लोड करने जा रहा था. वहीं विपरीत दिशा से आ रहा कंटेनर रांची जा रहा था. तीखे मोड़ पर दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हो गयी.
एक माह में 40 छोटे-बड़े हादसे : हाल के दिनों में चंदवा में एनएच-75 व 99 पर कई सड़क दुर्घटना हो चुकी है. घटना का मुख्य कारण सड़क किनारे की झाड़ी, तीखा मोड़ व वाहनों को लापरवाही से चलाना है. पिछले एक माह में एनएच-75 व 99 पर करीब 40 छोटे-बड़े हादसे हुए. इसमें आधे दर्जन चालक व नागरिक मौत के शिकार हुए हैं. सबसे बुरी हालत एनएच-99 की है. इस मार्ग पर नित्य पांच सौ कोयला लदे हाइवा का परिचालन होता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola