सीओ ने डीलर से स्पष्टीकरण पूछा

बरवाडीह : अंचलाधिकारी राकेश सहाय ने मुर्गीडीह के जनवितरण प्रणाली दुकानदार पिंटू पासवान के खिलाफ राशन कालाबाजारी की शिकायत की जांच सोमवार को अंचल कार्यालय में की. मुर्गीडीह, अमडीहा व कल्याणपुर के ग्रामीणों की शिकायत थी कि दुकानदार पिंटू पासवान लाभुकों को राशन न देकर कालाबाजारी करता है. ग्रामीणों ने इस संबंध में लातेहार उपायुक्त […]
बरवाडीह : अंचलाधिकारी राकेश सहाय ने मुर्गीडीह के जनवितरण प्रणाली दुकानदार पिंटू पासवान के खिलाफ राशन कालाबाजारी की शिकायत की जांच सोमवार को अंचल कार्यालय में की. मुर्गीडीह, अमडीहा व कल्याणपुर के ग्रामीणों की शिकायत थी कि दुकानदार पिंटू पासवान लाभुकों को राशन न देकर कालाबाजारी करता है. ग्रामीणों ने इस संबंध में लातेहार उपायुक्त समेत संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की थी. सीओ ने शिकायत के आलोक में मुर्गीडीह, कल्याणपुर व अमडीहा के ग्रामीणों से पूछताछ की. इस दौरान उक्त गांवों के 35 से अधिक लाभुकों ने अपनी शिकायत दर्ज करायी. बताया कि दुकानदार द्वारा अब तक उन लोगों को अतिरिक्त बीपीएल का अनाज नहीं दिया गया है.
इस पर सीओ ने दुकानदार पिंटू पासवान से स्पष्टीकरण पूछा है कि किस परिस्थिति में तीन गांव के लाभुकों को अतिरिक्त बीपीएल का अनाज नहीं दिया गया. सीओ ने बताया कि डीलर द्वारा स्पष्टीकरण का जवाब मिलने के बाद जांच रिपोर्ट जिला मुख्यालय भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




