महुआ चुनने गये वृद्ध की हत्या
Updated at : 21 Apr 2015 7:16 AM (IST)
विज्ञापन

छिपादोहर (लातेहार) : लातेहार के छिपादोहर थाना क्षेत्र के हंसराज टोला निवासी अमेरिका सिंह (65) की सोमवार सुबह महुआ चुनने के दौरान धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी. जानकारी के अनुसार, अमेरिका सिंह छिपादोहर-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर मतनाग गांव के समीप महुआ चुनने गया हुआ था. इसी बीच अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से […]
विज्ञापन
छिपादोहर (लातेहार) : लातेहार के छिपादोहर थाना क्षेत्र के हंसराज टोला निवासी अमेरिका सिंह (65) की सोमवार सुबह महुआ चुनने के दौरान धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी.
जानकारी के अनुसार, अमेरिका सिंह छिपादोहर-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर मतनाग गांव के समीप महुआ चुनने गया हुआ था. इसी बीच अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से उसकी गरदन पर वार कर दिया. हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है.
आसपास के लोगों के अनुसार दूसरे क्षेत्र में महुआ चुनने के कारण अमेरिका सिंह की हत्या की गयी है. हत्या की खबर सुन परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. शव की पहचान कर छिपादोहर पुलिस को सूचना दी. परिजनों ने मामला दर्ज कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




