सभी वर्गो के सहयोग से होगा अभियान सफल
Updated at : 16 Apr 2015 7:25 AM (IST)
विज्ञापन

लातेहार : नगर पंचायत अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल ने कहा कि विद्यालय चलें, चलायें अभियान की सफलता के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है. बहुउद्देश्यीय भवन में आयोजित कार्यक्रम में श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि इस अभियान का उद्देश्य छात्रों को विद्यालय से जोड़ना एवं उनकी उपस्थिति सुनिति कराना है. लेकिन जब तक सरकारी तंत्र […]
विज्ञापन
लातेहार : नगर पंचायत अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल ने कहा कि विद्यालय चलें, चलायें अभियान की सफलता के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है. बहुउद्देश्यीय भवन में आयोजित कार्यक्रम में श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि इस अभियान का उद्देश्य छात्रों को विद्यालय से जोड़ना एवं उनकी उपस्थिति सुनिति कराना है.
लेकिन जब तक सरकारी तंत्र को समाज के हर वर्ग का साथ नहीं मिलेगा, तब तक अभियान शत प्रतिशत सफल नहीं हो सकता. प्रमुख आशा देवी ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों का ठहराव आवश्यक है. नगर पंचायत उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा ने कहा कि अभियान की सफलता में जन प्रतिनिधियों का सहयोग अपेक्षित है. जिला परिषद सदस्य रामदेव सिंह व राम प्रसाद यादव के अलावा सांसद प्रतिनिधि मुकेश कुमार पांडेय व भाजपा नेता राजधनी प्रसाद यादव ने कार्यक्रम को संबोधित किया. इससे पूर्व आरडीडीइ खगेंद्र कुमार ने अभियान के उद्देश्यों के संबंध में जानकारी दी. मौके पर बीइइओ अमीन मियां, शिक्षक व सर्व शिक्षा अभियान कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




