कामगार यूनियन ने निकाली रैली

लातेहार : झारखंड जेनरल कामगार यूनियन का जिला सम्मेलन बाजारटांड़ में हुआ. उदघाटन प्रदेश अध्यक्ष जोन मिरन मुंडा ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में मंजुल दादेल व सानिया उरांव उपस्थित थे. श्री मुंडा ने कहा कि आज मजदूरों की स्थिति दयनीय है. उन्हें निर्धारित मजदूरी तक नहीं मिल रही है. मजदूर जब भी अपने […]
लातेहार : झारखंड जेनरल कामगार यूनियन का जिला सम्मेलन बाजारटांड़ में हुआ. उदघाटन प्रदेश अध्यक्ष जोन मिरन मुंडा ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में मंजुल दादेल व सानिया उरांव उपस्थित थे. श्री मुंडा ने कहा कि आज मजदूरों की स्थिति दयनीय है. उन्हें निर्धारित मजदूरी तक नहीं मिल रही है.
मजदूर जब भी अपने हक एवं अधिकार की बात करते हैं, तो उन्हें धमकी दी जाती है या काम से निकाल दिया जाता है. जिलाध्यक्ष प्रदीप गंझू ने कहा कि यूनियन मजदूरों के हक एवं अधिकार के लिए आठ वर्षो से संघर्षरत है. सम्मेलन के बाद रैली निकाली गयी. मौके पर उपाध्यक्ष ब्रजमन सिंह, नरेश लोहरा व सालो बेक, सचिव फूलचंद भगत, सह सचिव विष्णु रजवार व प्रेम उरांव तथा कोषाध्यक्ष दिवाकर सिंह मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




