जनता दरबार में दो दर्जन मामले आये
Updated at : 11 Apr 2015 10:26 AM (IST)
विज्ञापन

लातेहार : शुक्रवारीय जनता दरबार में अपर समाहर्ता अनिल कुमार ने ग्रामीणों की समस्या सुनी. परसही के ग्रामीणों ने जनवितरण दुकानदार रामकेश्वर लोहरा पर आरोप लगाया कि उसने मार्च माह में लाल कार्ड व बीपीएल धारियों के बीच राशन का वितरण नहीं किया है. इसकी जांच की मांग की. श्री कुमार ने इसकी जांच को […]
विज्ञापन
लातेहार : शुक्रवारीय जनता दरबार में अपर समाहर्ता अनिल कुमार ने ग्रामीणों की समस्या सुनी. परसही के ग्रामीणों ने जनवितरण दुकानदार रामकेश्वर लोहरा पर आरोप लगाया कि उसने मार्च माह में लाल कार्ड व बीपीएल धारियों के बीच राशन का वितरण नहीं किया है. इसकी जांच की मांग की.
श्री कुमार ने इसकी जांच को जिला आपूर्ति को भेजा है. मुरूप व डीही पंचायत के कई गांवों से आये ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बीएलओ द्वारा सत्यापन किये जा रहे लाल कार्ड की सूची में उनका नाम नहीं है. ग्रामीणों ने लाल कार्ड में नाम जोड़ने की गुहार लगायी. जनता दरबार में लगभग दो दर्जन मामले आये. आवेदनों पर सुनवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया. मौके पर डीपीआरओ पंचानन उरांव, अमीना कुमारी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




