पंचायत सेवक के साथ मारपीट, प्राथमिकी

Updated at : 11 Apr 2015 10:25 AM (IST)
विज्ञापन
पंचायत सेवक के साथ मारपीट, प्राथमिकी

लातेहार : सदर प्रखंड में कार्यरत पंचायत सेवक अजरुन लकड़ा के साथ चंदनडीह निवासी फैज मुहम्मद खां तथा टुना खान ने गुरुवार को मारपीट की. साथ ही जाति सूचक शब्द कह कर अपमानित किया. इस संबंध में श्री लकड़ा ने उक्त दोनों पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया है कि वे अम्वाटीकर […]

विज्ञापन
लातेहार : सदर प्रखंड में कार्यरत पंचायत सेवक अजरुन लकड़ा के साथ चंदनडीह निवासी फैज मुहम्मद खां तथा टुना खान ने गुरुवार को मारपीट की. साथ ही जाति सूचक शब्द कह कर अपमानित किया. इस संबंध में श्री लकड़ा ने उक्त दोनों पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
बताया है कि वे अम्वाटीकर में अपनी पत्नी के नाम पर जमीन खरीद कर घर बना कर रह रहे हैं. पानी निकासी को लेकर उक्त दोनों ने मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी. श्री लकड़ा ने घटना की सूचना अनुमंडल पदाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक को भी दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola