पंचायत सचिवालय से सोलर प्लेट की चोरी
Updated at : 08 Apr 2015 8:42 AM (IST)
विज्ञापन

बरवाडीह : सोमवार की रात मंगरा पंचायत सचिवालय में लगे सात बड़े सोलर प्लेट की चोरी हो गयी. इस संबंध में पंचायत के मुखिया सूर्यदेव सिंह व पंचायत सेवक ने बरवाडीह थाना में शिकायत दर्ज करायी है. चोरी गये सोलर प्लेट की कीमत 70 हजार से अधिक बतायी गयी है. इधर, सोलर प्लेट चोरी होने […]
विज्ञापन
बरवाडीह : सोमवार की रात मंगरा पंचायत सचिवालय में लगे सात बड़े सोलर प्लेट की चोरी हो गयी. इस संबंध में पंचायत के मुखिया सूर्यदेव सिंह व पंचायत सेवक ने बरवाडीह थाना में शिकायत दर्ज करायी है.
चोरी गये सोलर प्लेट की कीमत 70 हजार से अधिक बतायी गयी है. इधर, सोलर प्लेट चोरी होने से मंगरा पंचायत सचिवालय में चल रहे प्रज्ञा केंद्र का काम बंद हो गया है.सोलर प्लेट चोर गिरोह सक्रिय : प्रखंड में सोलर प्लेट चोर गिरोह सक्रिय है. चोर मंगरा, खुरा, पोखरी, कुचिला, केड समेत अन्य पंचायतों में लगे सोलर प्लेट की चोरी कर चुके हैं. वहीं केचकी रेलवे गुमटी समेत अन्य सार्वजनिक जगह पर लगे सोलर प्लेट गायब हो चुके हैं. बिजली विहीन गांवों में सोलर प्लेट ही ग्रामीणों का सहारा है. अब चोरों की नजर ऐसे गांवों पर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




