जेजेएसएमएम का सदस्य गिरफ्तार
Updated at : 05 Apr 2015 9:03 AM (IST)
विज्ञापन

लातेहार : पुलिस ने झारखंड जन संघर्ष मुक्ति मोरचा (जेजेएसएमएम) के सदस्य राजेश सिंह उर्फ रवींद्र सिंह (पिता सिंधु सिंह) को गिरफ्तार किया है. वह नावाडीह (कुसुमटोला, लातेहार) का रहनेवाला है. सदर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस निरीक्षक विवेकानंद ठाकुर ने बताया कि सूचना के आधार पर गारू पुलिस एवं सीआरपीएफ (गारू) […]
विज्ञापन
लातेहार : पुलिस ने झारखंड जन संघर्ष मुक्ति मोरचा (जेजेएसएमएम) के सदस्य राजेश सिंह उर्फ रवींद्र सिंह (पिता सिंधु सिंह) को गिरफ्तार किया है. वह नावाडीह (कुसुमटोला, लातेहार) का रहनेवाला है.
सदर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस निरीक्षक विवेकानंद ठाकुर ने बताया कि सूचना के आधार पर गारू पुलिस एवं सीआरपीएफ (गारू) द्वारा संयुक्त रूप से चलाये गये अभियान में उक्त उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया. वह गारू में किसी घटना को अंजाम देने आया था.
इसी बीच चेकनाका के पास पुलिस ने उसे पकड़ लिया. हालांकि उसके पास से कुछ बरामद नहीं हुआ है, लेकिन पूछताछ में उसने जेजेएसएमएम के साथ सेमी राइफल के साथ दस्ते में घूमने की बात स्वीकारी है. गिरफ्तार उग्रवादी ने चंदवा रेलवे साइडिंग में जेसीबी जलाने, लेवी मांगने व लातेहार सदर अस्पताल के डीएएम प्रमोद प्रसाद से लेवी मांगने तथा विशुनपुर, लातेहार में औरंगा नदी पर बन रहे पुल निर्माण में लगे मजदूरों को मारने एवं मशीन जलाने की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. प्रेस वार्ता में सदर थाना प्रभारी रमेश कुमार सिंह भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




