लाभुकों के बीच धोती, साड़ी का वितरण

बरवाडीह. प्रखंड मुख्यालय में सभी जनवितरण प्रणाली दुकानदारों द्वारा लाभुकों के बीच धोती, साड़ी का वितरण किया गया. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी केएन झा की देखरेख में बरवाडीह पंचायत की मुखिया कालो देवी द्वारा योजना की शुरुआत की गयी. पंचायत के कुलदीप सिंह, मुरारी प्रसाद, रामचंद्र प्रसाद समेत सभी दुकानदारों ने लाभुकों के बीच धोती, साड़ी […]
बरवाडीह. प्रखंड मुख्यालय में सभी जनवितरण प्रणाली दुकानदारों द्वारा लाभुकों के बीच धोती, साड़ी का वितरण किया गया. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी केएन झा की देखरेख में बरवाडीह पंचायत की मुखिया कालो देवी द्वारा योजना की शुरुआत की गयी. पंचायत के कुलदीप सिंह, मुरारी प्रसाद, रामचंद्र प्रसाद समेत सभी दुकानदारों ने लाभुकों के बीच धोती, साड़ी वितरित की. मंगरा पंचायत में मुखिया सूर्यदेव सिंह ने इसकी शुरुआत की. मंगरा के अशोक राम, अमडीहा की स्वयं सहायता समूह, लैंपस में मनोहर प्रसाद अग्रवाल समेत अन्य दुकानदारों ने लाभुकों को योजना का लाभ दिया. मोरवाई पंचायत में मुखिया श्रवण सिंह ने इसकी शुरुआत की. इसके बाद मोरवाई, सैदूप व मंडल में धोती, साड़ी का वितरण किया गया. इसी प्रकार उकामांड़, कुचिला, छिपादोहर, केड, हरातू, गणेशपुर पंचायत में भी चावल दिवस पर जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में धोती- साड़ी वितरण किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




