जुलाई से मिलेगा नये राशन कार्ड पर खाद्यान्न : बीडीओ

25 चांद 3 : बैठक में शामिल बीएलओ व इनसेट में बीडीओ. चार से 15 अप्रैल तक होगा नये राशन कार्ड का सत्यापन चंदवा. उपायुक्त राय महिमापत रे के निर्देश पर जिला के सभी प्रखंडों में नये राशन कार्ड के सत्यापन के बाद जुलाई 2015 से खाद्यान्न मिलेगा. इस बाबत सभी बीएलओ के साथ बुधवार […]
25 चांद 3 : बैठक में शामिल बीएलओ व इनसेट में बीडीओ. चार से 15 अप्रैल तक होगा नये राशन कार्ड का सत्यापन चंदवा. उपायुक्त राय महिमापत रे के निर्देश पर जिला के सभी प्रखंडों में नये राशन कार्ड के सत्यापन के बाद जुलाई 2015 से खाद्यान्न मिलेगा. इस बाबत सभी बीएलओ के साथ बुधवार को स्थानीय प्रखंड कार्यालय में बीडीओ देवानंद राम की अध्यक्षता में बैठक की गयी. बीडीओ ने कहा कि 12-14 अप्रैल तक बीएलओ द्वारा किये गये राशन कार्ड के सत्यापन में से पांच प्रतिशत राशन कार्ड का पंचायत सेवक व जन सेवक द्वारा पुन: सत्यापित किया जायेगा. 15 अप्रैल को सत्यापित राशन कार्डों में से एक प्रतिशत कार्ड का सत्यापन बीडीओ द्वारा किया जायेगा. एक जुलाई 2015 से नये राशन कार्ड के तहत खाद्यान्न का वितरण किया जायेगा. सभी बीएलओ को कार्डधारियों से आधार नंबर, बैंक खाता नंबर व मोबाइल नंबर लेकर प्रपत्र तैयार करना है. इस कार्य के लिए बीएलओ को 10 रुपये प्रति परिवार की दर से सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि दी जायेगी. मौके पर शिक्षक भोला सिंह, अमीन मियां समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




