बॉक्साइट ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन का पुनर्गठन

चंदवा. झारखंड पठारी बॉक्साइट ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन चंदवा के पदधारी-सदस्यांे की बैठक मंगलवार को स्थानीय रामेश्वर प्रसाद गुप्ता अतिथि भवन में हुई. अध्यक्षता जीवन विश्वकर्मा ने की. बैठक में ट्रक ऑनरों की समस्या व निदान, हिंडालको द्वारा ट्रक मालिकों के हितों की अनदेखी, एसोसिएशन का पुनर्गठन समेत कई विषयों पर विमर्श किया गया. सर्व सम्मति […]
चंदवा. झारखंड पठारी बॉक्साइट ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन चंदवा के पदधारी-सदस्यांे की बैठक मंगलवार को स्थानीय रामेश्वर प्रसाद गुप्ता अतिथि भवन में हुई. अध्यक्षता जीवन विश्वकर्मा ने की. बैठक में ट्रक ऑनरों की समस्या व निदान, हिंडालको द्वारा ट्रक मालिकों के हितों की अनदेखी, एसोसिएशन का पुनर्गठन समेत कई विषयों पर विमर्श किया गया. सर्व सम्मति से पुनर्गठित कमेटी में अध्यक्ष जीवन विश्वकर्मा, सचिव संजीव कुमार, उपाध्यक्ष श्यामू मियां, कोषाध्यक्ष अर्जुन वर्मा, मिंजु मियां के अलावे कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मो इरफान, छोटू, मनीष, मुमताज व राजेंद्र चुने गये. सभी पदधारी व सदस्यों ने एसोसिएशन के प्रावधान के तहत कार्य करने का संकल्प दोहराया. मौके पर राज किशोर सिंह, जुगन साव, संतोष साव, नौशाद, रूपेश, दिलीप, रूपेश चावड़ा, जदु प्रजापति, तूफान, शिववचन वर्मा, कन्हाई साव, विजय साव, भुनेश्वर साव, नसु समेत कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




