मरीजों ने शिविर में सुविधा नहीं मिलने की शिकायत की

Updated at : 19 Mar 2015 2:54 AM (IST)
विज्ञापन
मरीजों ने शिविर में सुविधा नहीं मिलने की शिकायत की

लातेहार : सदर अस्पताल परिसर में सरयू एक्शन प्लान, जनजाति जागृति संघ एवं जिला अंधापन नियंत्रण समिति के संयुक्त तत्वावधान में मोतियाबिंद का नि:शुल्क ऑपरेशन किया जा रहा है. मरीजों ने शिविर में किसी प्रकार की सुविधा नहीं मिलने की बात पत्रकारों से कही. जब पत्रकार सदर अस्पताल पहुंचे, तो रोगियों ने बताया कि यहां […]

विज्ञापन

लातेहार : सदर अस्पताल परिसर में सरयू एक्शन प्लान, जनजाति जागृति संघ एवं जिला अंधापन नियंत्रण समिति के संयुक्त तत्वावधान में मोतियाबिंद का नि:शुल्क ऑपरेशन किया जा रहा है. मरीजों ने शिविर में किसी प्रकार की सुविधा नहीं मिलने की बात पत्रकारों से कही.

जब पत्रकार सदर अस्पताल पहुंचे, तो रोगियों ने बताया कि यहां न तो खाने की व्यवस्था है और न ही सोने की. ऑपरेशन के बाद मरीजों को घर छोड़ने की भी व्यवस्था नहीं की गयी है. हालांकि कई मरीजों ने रात दो बजे खाना मिलने की बात कही. शिविर में ऑपरेशन कराने पहुंची मुनेश्वरी देवी, लक्ष्मण सिंह, सुकनी देवी, प्रहलाद सिंह, ब्रrादेव वृजिया, जगनधारी परहिया, तारामुनी कुंवर व शांति देवी ने शिविर में सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola