गारू : बैंक लोन के पांच मामले निष्पादित

Published at :14 Mar 2015 11:41 PM (IST)
विज्ञापन
गारू : बैंक लोन के पांच मामले निष्पादित

गारू : लातेहार उपायुक्त राय महिमापत रे के निर्देशानुसार प्रखंड परिसर स्थित मनरेगा सभागार में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. उदघाटन बीडीओ सह पीठासीन पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल एवं प्रमुख मंगल उरांव ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर बीडीओ ने कहा कि प्रखंड में लोक अदालत के आयोजन का उद्देश्य लोगों तक […]

विज्ञापन
गारू : लातेहार उपायुक्त राय महिमापत रे के निर्देशानुसार प्रखंड परिसर स्थित मनरेगा सभागार में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. उदघाटन बीडीओ सह पीठासीन पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल एवं प्रमुख मंगल उरांव ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर बीडीओ ने कहा कि प्रखंड में लोक अदालत के आयोजन का उद्देश्य लोगों तक इसका लाभ पहुंचाना है.
प्रमुख ने कहा कि लोक अदालत के जरिये छोटे-छोटे मामलों का निबटारा संभव हो सकेगा. लोक अदालत में लंबे समय से बैंक लोन के चल रहे पांच मामलों का समाधान किया गया. इसमें 11 हजार 65 रुपये बैंक ऋण जमा हुए. इसके अलावा इंदिरा आवास के छह एवं जमीन दाखिल खारिज के मामले निबटाये गये. मौके पर राजस्व सीआइ लखन तिर्की, डॉ सहेंद्र चौधरी, एसबीआइ शाखा प्रबंधक समेत ग्रामीण उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola