बस से गिरा, घायल

Published at :16 Jul 2013 1:34 PM (IST)
विज्ञापन
बस से गिरा, घायल

लातेहार : बस से उतरने के क्रम में एक यात्री गिर कर घायल हो गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार तेतर भगत (धोबियाझारण) अजूबा बस से लातेहार आ रहा था. जुबली चौक पर वह बस से उतरने के लिए गेट पर खड़ा था. वह वहां उतर भी नहीं पाया […]

विज्ञापन

लातेहार : बस से उतरने के क्रम में एक यात्री गिर कर घायल हो गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार तेतर भगत (धोबियाझारण) अजूबा बस से लातेहार आ रहा था. जुबली चौक पर वह बस से उतरने के लिए गेट पर खड़ा था. वह वहां उतर भी नहीं पाया था कि बस खुल गयी.

जिससे वह असंतुलित होकर सड़क पर गिर गया. स्थानीय लोगों ने उसे सदर अस्पताल में भरती कराया. खबर सुन कर ग्राम प्रधान नरेश उरांव, पंसस बालदेव भगत अस्पताल पहुंचे व घायल के इलाज की व्यवस्था की. उसके सिर पर काफी चोट आयी है. डॉ एके ओरिया ने उसका इलाज किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola