बाल कल्याण पदाधिकारियों को प्रशिक्षण

Published at :10 Mar 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
बाल कल्याण पदाधिकारियों को प्रशिक्षण

लातेहार. पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार में जिले के सभी थाने के बाल कल्याण पदाधिकारियों के लिए एक दिनी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. प्रशिक्षक यूनिसेफ के प्रतिनिधि शेखनाथ ने बताया कि बच्चों से अनजाने में गलतियां हो जाती है. हालांकि कई बार जान-बूझ कर भी गलतियां की जाती है. कानून में बच्चों की गिरफ्तारी […]

विज्ञापन

लातेहार. पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार में जिले के सभी थाने के बाल कल्याण पदाधिकारियों के लिए एक दिनी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. प्रशिक्षक यूनिसेफ के प्रतिनिधि शेखनाथ ने बताया कि बच्चों से अनजाने में गलतियां हो जाती है. हालांकि कई बार जान-बूझ कर भी गलतियां की जाती है. कानून में बच्चों की गिरफ्तारी या हिरासत में लेने के कई प्रावधान बनाये गये हैं. बच्चों को हथकड़ी नहीं लगाना है. उन्हें कारागृह में नहीं रखना है. यहां तक कि बच्चों को वरदी मंे गिरफ्तार नहीं करना है. जिला बाल संरक्षण इकाई की रीना कुमारी ने भी बच्चों की सुरक्षा के बारे में बताया. मौके पर पुलिस निरीक्षक विवेकानंद ठाकुर, मनोज सिंह समेत कई पुलिस कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola