कुरीतियों के प्रति लोगों को जागरूक करना जरूरी

लातेहार. पलामू की सामाजिक कार्यकर्ता स्वर्ण लता ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक करना जरूरी है. आये दिन दहेज व डायन-बिसाही को लेकर समाज में वीभत्स घटनाएं घट रही है. उन्होंने कहा कि डायन प्रथा समाज के लिए कलंक है. फर्ज नामक स्वयंसेवी संस्था चलानेवाली स्वर्ण लता ने बताया कि वह […]
लातेहार. पलामू की सामाजिक कार्यकर्ता स्वर्ण लता ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक करना जरूरी है. आये दिन दहेज व डायन-बिसाही को लेकर समाज में वीभत्स घटनाएं घट रही है. उन्होंने कहा कि डायन प्रथा समाज के लिए कलंक है. फर्ज नामक स्वयंसेवी संस्था चलानेवाली स्वर्ण लता ने बताया कि वह एड्स एवं यक्ष्मा रोग की रोकथाम व लोगों को इसके प्रति जागरूक करने का काम पलामू प्रमंडल में कर रही हैं. क्षेत्र में पलायन की समस्या विकराल है और बाहर जानेवाले मजदूर अपने साथ एड्स जैसी बीमारी लेकर लौटते हैं. लोगों को इसके प्रति जागरूक करना आवश्यक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




