सरस्वती विद्या मंदिर के पूर्ववर्ती छात्रों का सम्मेलन

Published at :11 Jan 2015 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर के पूर्ववर्ती छात्रों का  सम्मेलन

11 लेट-5-कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिलातेहार. स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में पलामू विभाग स्तरीय पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि नगर पंचायत उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा ने कहा कि ऐसे आयोजन से पूर्ववर्ती छात्रों को एक बार फिर मिलने का अवसर मिलता है. विभाग प्रमुख पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि विद्यालय के चार […]

विज्ञापन

11 लेट-5-कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिलातेहार. स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में पलामू विभाग स्तरीय पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि नगर पंचायत उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा ने कहा कि ऐसे आयोजन से पूर्ववर्ती छात्रों को एक बार फिर मिलने का अवसर मिलता है. विभाग प्रमुख पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि विद्यालय के चार पहिये होते हैं. इन चार पहियों में छात्र, अभिभावक, आचार्य व समिति शामिल हैं. विद्या भारती के लक्ष्य पूर्ति में पूर्ववर्ती छात्र सहयोगी सिद्ध हों इसके लिए यह आयोजन किया जाता है. मौके पर पूर्ववर्ती छात्र आशीष, नुपूर, आराधना (सभी लातेहार), आशीष, राजा भाई पटेल (सभी जपला), प्रेशु (सिंदरी), राजीव रंजन (मेदिनीनगर), मनोज कुमार व अंकित (भवनाथपुर) व अनु (जमेशदपुर) ने अपने अनुभव बांटे. अध्यक्षीय भाषण में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार ठाकुर ने कहा कि हमें मानवता बनाये रखनी चाहिए. कथनी व करनी में कोई अंतर नहीं होना चाहिए. मौके पर प्रांत बौद्धिक प्रमुख ज्वाला तिवारी, रंजन प्रसाद, प्राचार्य उमेश नारायण सिंह, प्रेशु पांडेय, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, सह सचिव ज्योति चौधरी, कोषाध्यक्ष सीतेश कुमार, आरएसएस के जिला कार्यवाह कमलकांत पाठक आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola