कोयला लोडरों ने काला बिल्ला लगा कर विरोध जताया

चंदवा. जेएसएमडीसी द्वारा संचालित सिकनी कोल प्रोजेक्ट के 1200 कोयला लोडरों ने 11 सूत्री मांग नहीं माने जाने के विरोध में आंदोलन की पहली कड़ी में रविवार को काला बिल्ला लगाया. हालांकि इस बीच ट्रकों में कोयला लोडिंग जारी रहा. 12 जनवरी को भी कोयला लोडर काला बिल्ला लगा कर विरोध करेंगे. 13 जनवरी को […]
चंदवा. जेएसएमडीसी द्वारा संचालित सिकनी कोल प्रोजेक्ट के 1200 कोयला लोडरों ने 11 सूत्री मांग नहीं माने जाने के विरोध में आंदोलन की पहली कड़ी में रविवार को काला बिल्ला लगाया. हालांकि इस बीच ट्रकों में कोयला लोडिंग जारी रहा. 12 जनवरी को भी कोयला लोडर काला बिल्ला लगा कर विरोध करेंगे. 13 जनवरी को सिकनी कोल परियोजना परिसर स्थित कार्यालय के समक्ष जुलूस व प्रदर्शन करेंगे. संघ के अध्यक्ष सतेंद्र यादव ने कहा कि इसके बाद 16 जनवरी को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया जायेगा. इसके बाद भी मांग नहीं मानी गयी, तो 20 जनवरी से अनिश्चित कालीन हड़ताल किया जायेगा. मौके पर उपाध्यक्ष राजनाथ उरांव व महासचिव जागा उरांव के अलावे राम प्रवेश यादव, रवि कुमार डे, अजय चौधरी समेत बड़ी संख्या में श्रमिक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




