भूमि विवाद में मारपीट, दो घायल

Published at :19 Jul 2013 2:54 AM (IST)
विज्ञापन
भूमि विवाद में मारपीट, दो घायल

चंदवा : नगर गांव में गुरुवार की सुबह भूमि विवाद में मारपीट हो गयी. इसमें किरण देव नायक व उसकी पत्नी शांति देवी गंभीर रूप से घायल हो गये. चंदवा थाना में उक्त आशय की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. घटना के संबंध में घायल किरण देव व उनकी पत्नी शांति देवी बताती हैं […]

विज्ञापन

चंदवा : नगर गांव में गुरुवार की सुबह भूमि विवाद में मारपीट हो गयी. इसमें किरण देव नायक उसकी पत्नी शांति देवी गंभीर रूप से घायल हो गये. चंदवा थाना में उक्त आशय की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

घटना के संबंध में घायल किरण देव उनकी पत्नी शांति देवी बताती हैं कि वे बारी में अरहर की बुआई कर रहे थे. इसी दौरान गांव के ही बबलू नायक, बहन बुटी देवी मां मोहिनी देवी हल रोक कर गालीगलौज करने लगे. मारपीट करते हुए टांगी से प्रहार किया. जिससे उसका सिर फुट गया.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों के इलाज के पश्चात प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है. आरोपी बबलू नायक बताता है कि उक्त जमीन उसने खरीदी है. सारे आरोप झूठे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola