जनसंवाद में परिवार नियोजन के महत्व पर चर्चा

Published at :16 Jul 2013 1:56 PM (IST)
विज्ञापन
जनसंवाद में परिवार नियोजन के महत्व पर चर्चा

* प्रखंड स्तरीय जनसंवाद कार्यक्रम का समापनचंदवा : प्रखंड स्तरीय जनसभा कार्यक्रम शुक्रवार को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र परिसर में संपन्न हुआ. अध्यक्षता डॉ नीलिमा ने की. कार्यक्रम में सहिया, जनप्रतिनिधि व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे. कार्यक्रम में जनसंवाद के माध्यम से टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, जननी शिशु सुरक्षा, मलेरिया, नसबंदी, परिवार नियोजन पर चर्चा की गयी. […]

विज्ञापन

* प्रखंड स्तरीय जनसंवाद कार्यक्रम का समापन
चंदवा : प्रखंड स्तरीय जनसभा कार्यक्रम शुक्रवार को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र परिसर में संपन्न हुआ. अध्यक्षता डॉ नीलिमा ने की. कार्यक्रम में सहिया, जनप्रतिनिधि व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

कार्यक्रम में जनसंवाद के माध्यम से टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, जननी शिशु सुरक्षा, मलेरिया, नसबंदी, परिवार नियोजन पर चर्चा की गयी. डॉ मनोज व डॉ संतोष ने परिवार नियोजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे आवश्यक बताया. डॉ नीलिमा ने कहा कि सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि भेजी गयी है, जिससे लोग लाभान्वित नहीं हो पाये हैं.

उन्होंने विवाह के दो वर्ष के पश्चात प्रसव पर 500, एक वर्ष के पश्चात 500 तथा दो बच्चों के बाद ऑपरेशन कराने पर एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के रू प में देने की बात कही. ज्ञात हो कि 11 जुलाई से परिवार नियोजन पखवारा मनाया जा रहा है. इसके तहत बंध्याकरण, नसबंदी, गर्भ निरोधक दवा, कंडोम व कॉपर टी नि:शुल्क दिया जायेगा. मौके पर प्रमुख चंद्रावती देवी, एसटीटी बंधु उरांव, सांसद प्रतिनिधि निर्मल शर्मा, चंदवा मुखिया बबन मुंडा, संगीता लकड़ा उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola