सब्जीं विक्रेताओं ने की हड़ताल

लातेहार : प्रशासन द्वारा सड़क के किनारे से सब्जी दुकान हटाने के विरोध में सब्जी विक्रेता बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. सब्जी विक्रेताओं ने धर्मपुर मोड़ स्थित सब्जी मार्केट में एक बैठक कर इसका निर्णय लिया. दुकानदारों का कहना है कि प्रशासन उन्हें सड़क के किनारे सब्जी बेचने से मना कर रहा है, इस […]
लातेहार : प्रशासन द्वारा सड़क के किनारे से सब्जी दुकान हटाने के विरोध में सब्जी विक्रेता बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. सब्जी विक्रेताओं ने धर्मपुर मोड़ स्थित सब्जी मार्केट में एक बैठक कर इसका निर्णय लिया.
दुकानदारों का कहना है कि प्रशासन उन्हें सड़क के किनारे सब्जी बेचने से मना कर रहा है, इस कारण उनका जीविका छीन गयी है.
प्रशासन उन्हें जगह दे जहां वे सब्जी बेच सकें. दुकानदारों ने कहा कि पहले से बनाया गया सब्जी मार्केट काफी छोटा है और यहां खास दुकानदारों का कब्जा है. ऐसे में उनके पास सड़क के किनारे सब्जी बेचने के अलावा कोई चारा नहीं है. दुकानदार ने इस संबंध में उपायुक्त से पहल करने का आग्रह किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




