किराया कम नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Published at :02 Nov 2014 11:06 PM (IST)
विज्ञापन
किराया कम नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

लातेहार. कांग्रेस महासचिव पंकज तिवारी एवं युवा नेता अमरजीत सिंह ने रांची से मेदिनीनगर चलनेवाली सभी यात्री बसों के अलावा छोटे वाहनों में यात्री किराया कम कराने की मांग अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार से की है. कहा है कि विगत माह तीन बार डीजल व पेट्रोल की कीमतों में कमी हुई है, लेकिन अभी भी पुराना […]

विज्ञापन

लातेहार. कांग्रेस महासचिव पंकज तिवारी एवं युवा नेता अमरजीत सिंह ने रांची से मेदिनीनगर चलनेवाली सभी यात्री बसों के अलावा छोटे वाहनों में यात्री किराया कम कराने की मांग अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार से की है. कहा है कि विगत माह तीन बार डीजल व पेट्रोल की कीमतों में कमी हुई है, लेकिन अभी भी पुराना किराया ही वसूला जा रहा है. ऐसे में डीजल मूल्य घटने का भी यात्रियों को फायदा नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने इसे बस मालिकों का मनमाना रवैया बताया. नेताद्वय ने पलामू और रांची बस ऑनर एसोसिएशन से इस संबंध में वार्ता कर यात्री किराया कम कराने का आग्रह किया है. कहा है कि अगर यात्री किराया में कमी नहीं की गयी, तो 10 नवंबर से चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola