1...चलंत लोक अदालत का लाभ उठायें ग्रामीण

1 लेट-1- झंडी दिखा कर वाहन रवाना करते प्रधान जिला जज. लातेहार. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार वैश्य ने चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का लाभ उठाने की अपील जिला वासियों से की है. उन्होंने शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर से चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता वाहन को हरी झंडी […]
1 लेट-1- झंडी दिखा कर वाहन रवाना करते प्रधान जिला जज. लातेहार. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार वैश्य ने चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का लाभ उठाने की अपील जिला वासियों से की है. उन्होंने शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर से चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. मौके पर कहा कि ग्रामीण चलंत लोक अदालत वाहन में अपनी लिखित शिकायत दर्ज करा सकते हैं. समस्या का समाधान किया जायेगा. यह वाहन 30 नवंबर तक जिले के विभिन्न गांवों में जाकर विधिक जागरूकता अभियान चलायेगा. ग्रामीणों की समस्याओं को सुनेगा और उसका निबटारा करेगा. वाहन में अधिवक्ता एवं सोशल वर्कर भी रहेंगे. मौके पर एसीजेएम सह प्राधिकार के सचिव मो तौफिकुल हसन, प्रभारी न्यायाधीश विशाल गौरव, अधिवक्ता सुनील कुमार, सबिता साहू, बी प्रसाद व अब्दुल सलाम आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




