पोस्टर-बैनर हटायें, अन्यथा कार्रवाई

Published at :27 Oct 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
पोस्टर-बैनर हटायें, अन्यथा कार्रवाई

चंदवा/बारियातू. चंदवा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सामुदायिक भवन में सोमवार को बीडीओ की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों की बैठक हुई. जिला प्रशासन द्वारा चुनाव आचार संहिता को लेकर जारी निर्देश से लोगों को अवगत कराया गया. बीडीओ ने कहा है कि राजनीतिक दल अविलंब पार्टी झंडा, बैनर, होर्डिंग हटायें तथा दीवार लेखन मिटायें. ऐसा नहीं […]

विज्ञापन

चंदवा/बारियातू. चंदवा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सामुदायिक भवन में सोमवार को बीडीओ की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों की बैठक हुई. जिला प्रशासन द्वारा चुनाव आचार संहिता को लेकर जारी निर्देश से लोगों को अवगत कराया गया. बीडीओ ने कहा है कि राजनीतिक दल अविलंब पार्टी झंडा, बैनर, होर्डिंग हटायें तथा दीवार लेखन मिटायें. ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की बात कही. मौके पर झामुमो के रामदेव गंझू, भाजपा के राजकुमार पाठक, कांग्रेस के मोफिल खान समेत कई लोग मौजूद थे. उधर बारियातू प्रखंड में बीडीओ आफताब आलम ने बूथ व कलस्टर का भौतिक सत्यापन किया. टोटी पंचायत सचिवालय का निरीक्षण किया. पंचायत सेवक घुरा राम व निर्माणकर्ता किशोर साव को अविलंब कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने रामवि बनबार भवन का भी निरीक्षण किया. इसे मतदान केंद्र बनाने पर चर्चा की गयी. मौके पर पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola