कंदरी गांव में जतरा का आयोजन

25 लेट-5- जतरा का उदघाटन करते मुखिया.लातेहार. सदर प्रखंड के आरागुंडी पंचायत स्थित कुंदरी गांव में जतरा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन मुखिया राजेश उरांव ने किया. कहा कि जतरा सामाजिक समरसता का प्रतीक है. जतरा के माध्यम से आदिवासी समुदाय के लोग एक जगह जमा होते हैं और अपनी संस्कृति, भाषा एवं […]
25 लेट-5- जतरा का उदघाटन करते मुखिया.लातेहार. सदर प्रखंड के आरागुंडी पंचायत स्थित कुंदरी गांव में जतरा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन मुखिया राजेश उरांव ने किया. कहा कि जतरा सामाजिक समरसता का प्रतीक है. जतरा के माध्यम से आदिवासी समुदाय के लोग एक जगह जमा होते हैं और अपनी संस्कृति, भाषा एवं रहन-सहन को बचाने का संकल्प लेते हैं. उन्होंने समुदाय के लोगों से एकजुट होने की अपील की. मौके पर दयालाल टाना भगत, मुनेश्वर उरांव, जयमंगल उरांव, करमदेव उरांव, हरिंदर उरांव, शाहदेव उरांव, चैकू उरांव आदि उपस्थित थे. कुंदरी में 11 वर्ष से जतरा का आयोजन हो रहा है. पूजा-अर्चना के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




