महिलाओं के साथ शिष्टता से पेश आयें : डीआइजी

Published at :25 Oct 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं के साथ शिष्टता से पेश आयें : डीआइजी

25 लेट-4- निरीक्षण के दौरान डीआइजी रविकांत धान.डीआइजी ने महिला थाना का निरीक्षण कियालातेहार. पुलिस उप महानिरीक्षक रविकांत धान ने सदर थाना परिसर स्थित महिला थाना का निरीक्षण किया. मौके पर पुलिस निरीक्षक विवेकानंद ठाकुर तथा नव पदस्थापित महिला थाना प्रभारी योगेंद्र पासवान उपस्थित थे. श्री धान ने महिला अपराध पंजी का निरीक्षण किया. महिला […]

विज्ञापन

25 लेट-4- निरीक्षण के दौरान डीआइजी रविकांत धान.डीआइजी ने महिला थाना का निरीक्षण कियालातेहार. पुलिस उप महानिरीक्षक रविकांत धान ने सदर थाना परिसर स्थित महिला थाना का निरीक्षण किया. मौके पर पुलिस निरीक्षक विवेकानंद ठाकुर तथा नव पदस्थापित महिला थाना प्रभारी योगेंद्र पासवान उपस्थित थे. श्री धान ने महिला अपराध पंजी का निरीक्षण किया. महिला सेल के संबंध में कई जानकारी ली. अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये. थाना में आनेवाली महिलाओं के साथ शिष्टता के साथ पेश आने एवं उनकी समस्या को सही ढंग से समझने का निर्देश दिया. वहीं थाना में आयी महिलाओं के विचार-विमर्श करने के लिए एक अलग कमरे की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया. महिला एवं बाल संरक्षण सेल के सदस्यों की नियमित बैठक की जानकारी ली. सेल के वर्तमान सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola